
बांदा — ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे के द्वारा पूरे देश में लगातार यात्रियों को सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है बांदा जंक्शन पर भी महाप्रबंधक एवं मंडलीय अधिकारियों के द्वारा ट्रेनों का निरीक्षण किया जा रहा है सांसदों एवं रेलवे के प्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में यात्रियों को अधिक से अधिक रेल सुविधा देने की मांग की जा रही है।

पिछले सप्ताह सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक ट्रेनों को चलाने एवं यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग का ज्ञापन भी दिया था परंतु बांदा स्टेशन पर स्थितियां इसके ठीक विपरीत है गाड़ी संख्या 14123 चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस जो वर्तमान में प्रतापगढ़ तक बढ़ा दी गई है एवं ट्रेनों में डिब्बे भी बढ़ा दिए गए हैं परंतु टेन में यात्री सुविधाओं का बहुत ही अधिक अभाव है,न तो यात्रियों के लिए साफ बेसिंग है, न ही उसमें टोटियां लगी है, सफाई करने वाला कोई कर्मचारी नहीं है ट्रेनों के डिब्बे में बने शौचायलयों की स्थिति बद से बत्तर है टंकी में पानी नहीं है, न ही मल को साफ करने के लिए लगे उपकरण काम कर रहे हैं, शौच के उपरांत धोने वाला डिब्बा भी शोपीस बना हुआ है, टोंटियां भी गायब हैं
प्रतिदिन बांदा से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों ने महाप्रबंधक, मंडलीय अधिकारियों, स्टेशन अधीक्षक एवं ट्रेनों की व्यवस्था देखने वाले सभी लोगों से गाड़ी संख्या 14123 में तत्काल सभी कोचों में बेसिंग एवं शौचालय में टोटी लगाने सहित ट्रेन की युद्ध स्तर पर सफाई की मांग की है|



