बांदादक्षिणांचलबुंदेलखंड
Trending

बांदा में संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय आयोजन –

 

 

बांदा:-  डीएवी इंटर कॉलेज, बांदा में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री दिनेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जानकी शरण शुक्ल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के नियमों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

संस्कृत गीत प्रतियोगिता में सरस्वती इंटर कॉलेज, अतर्रा की अवनी अवस्थी ने प्रथम, इसी विद्यालय की वेदिका ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, बबेरू के आशीष गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साक्षी एवं कोमल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, गिरवां के यशु कुमार ने प्रथम, हिंदू इंटर कॉलेज, अतर्रा की समृद्धि प्रियम ने द्वितीय तथा इंटरमीडिएट कॉलेज, तिंदवारा की ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कौशल्या, सुनीता एवं गौरव सोनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती मालती बासु ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विजय कुमार प्यासी, डॉ. बलराम त्रिपाठी, श्री शिवदत्त त्रिपाठी एवं श्रीमती वर्षा द्विवेदी शामिल रहे।

आयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संयोजक डॉ. जानकी शरण शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए मंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर जिलामंत्री मोहम्मद बाकर, पूनम गुप्ता, रत्नेश त्रिवेदी, अखिलेश शुक्ला, पवन सिंह, विनोद यादव, सतीश भार्गव, अखिलेश पांडे, वरुण कुमार, जितेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार, आशीर्वाद सिंह, प्रकाश राव, अनामिका, अभिलाषा, अनुराधा, पूनम द्विवेदी, शशि प्रभा, निशा गुप्ता, सुतीक्षा गर्ग, अर्चना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page