लखनऊपूर्वांचल
Trending

287 गुमशुदा मोबाइल को जीआरपी लखनऊ पुलिस ने बरामद कर वास्तविक मोबाइल धारकों को सपोर्ट किया – 

बरामद 287 मोबाइल फोन की कीमत लगभग 70 लाख रुपए -

 

  ✍️ अमित चंद्रा 

   लखनऊ :-  देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से जीआरपी पुलिस ने कुल 287 गिरे/खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किया था। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 70 लाख रुपए बताई गई, जिन्हें पुलिस अधीक्षक जीआरपी अनुभव लखनऊ द्वारा मंगलवार को मोबाइल के उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पा कर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी गई। साथ ही लोगों ने इस मौके पर जीआरपी पुलिस लखनऊ का आभार व्यक्त भी किया..

  राजधानी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक जीआरपी अनुभव लखनऊ रोहित मिश्रा द्वारा जनसुनवाई से प्राप्त हुए गिरे/खोए मोबाइल फोन से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए, सर्विलांस टीम व थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन के बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था।

   अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम व थानों की गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों व प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न कंपनियों के कुल 287 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए बताई गई बरामद किया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जीआरपी रोहित मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page