जम्मू में भूस्खलन माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बडा हादसा,5 श्रद्धालुओं की मौत,14 घायल, यात्रा स्थगित –


जम्मू में भूस्खलन माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बडा हादसा,5 श्रद्धालुओं की मौत,14 घायल, यात्रा स्थगित यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। अर्द्धकुंवारी के पास अचानक भूस्खलन होने से कई श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए कटरा के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा को रोक दिया है ताकि और कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। हादसे के बाद यात्रा मार्ग पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर श्रद्धालुओं के परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है।



