बांदा

अवैध खनन पर होगी कडी कार्यवाही – डीएम 

 

 

बाँदा जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खनिज टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित किया कि अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग वाहनों को रोके जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए खनन की आकस्मिक चेकिंग किये जाने के निर्देश दिये खनन के अन्तर्गत ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करते हुए प्रवर्तन कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने वाणिज्य कर, परिवहन, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त टीमे बनाकर चेकिंग की कार्यवाही की जाए और अवैध खनन एवं परिवहन पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जाए।

उन्होंने निर्देश दिये कि ओवरलोड वाहनों से अनेकों सडक दुर्घटनायें होती हैं, उन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए ऐसे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने ट्रकों के द्वारा होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए भी क्षेत्राधिकारी ट्राफिक को निर्देश दिये। उन्होंने वाहनों की चेकिंग हेतु पिकेट प्वाइंट बनाये जाने के निर्देश दिये अवैध भण्डारण पर भी कडी नजर रखे जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 कुमार धर्मेन्द्र, समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित जिला खनन अधिकारी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page