वाराणसी

13 मई को नामांकन कर सकते हैं भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी, तैयारियां तेज

वाराणसी:- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी में 7 से 14 में तक नामांकन की प्रक्रिया होनी है। वहीं 15 मई को नामांकन होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को नामांकन कर सकते हैं।

इसकी रणनीति सोमवार को महमूरगंज के तुलसी उद्यान स्थित चुनावी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बनाई। बंसल ने बैठक में कहा कि पीएम मोदी 10 मई के बाद नामांकन करेंगे। 

वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मोदी शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में नामांकन करेंगे। 11 मई को शनिवार है। 12 को रविवार होने से नामांकन नहीं होगा। 13 मई को सोमवार है और 14 को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में 13 मई को पीएम मोदी के नामांकन की पूरी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page