वाराणसीपूर्वांचल

वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 201 उपनिरीक्षकों के तबादले –

काशी, वरुणा और गोमती जोन के साथ पुलिस लाइन में भी बदली गई तैनाती, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने जारी किया आदेश -

 

 

 

 

वाराणसी :-  पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने 201 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। पुलिस कमिश्नरेट स्थापना बोर्ड की 16 नवंबर 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में यह तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षकों को काशी, वरुणा और गोमती जोन के विभिन्न थानों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में नई तैनाती दी गई है। इनमें सबसे अधिक 80 दरोगाओं को वरुणा जोन, 69 को काशी जोन और 14 को गोमती जोन भेजा गया है। वहीं, 38 उपनिरीक्षकों की तैनाती पुलिस लाइन में की गई है।

वरुणा जोन में सबसे अधिक 80 दरोगाओं की तैनाती  – 

तबादला सूची में वरुणा जोन को सबसे अधिक 80 उपनिरीक्षक मिले हैं। इनमें काशी जोन के दशाश्वमेध, रामनगर, चेतगंज, कोतवाली, सिगरा, लक्सा, भेलूपुर, जैतपुरा, चितईपुर और चौक सहित विभिन्न थानों से स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस सूची में अरविन्द कुमार यादव, सत्यनारायण यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, अंकित कुमार सिंह, अवधेश राय, आशू वर्मा, मनोज कुमार राजपूत, विनोद कुमार सिंह और शिवम मिश्रा सहित कई नाम शामिल हैं। महिला उपनिरीक्षकों को भी वरुणा जोन में तैनाती दी गई है।

काशी जोन में 69 उपनिरीक्षक भेजे गए  – 

काशी जोन में 69 उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें लालपुर पाण्डेयपुर, चौबेपुर, सारनाथ, चोलापुर, मण्डुवाडीह, कैंट और शिवपुर सहित अन्य थानों से आए पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा गोमती जोन के कपसेठी, जंसा, राजातालाब और फूलपुर तथा रिजर्व पुलिस लाइन से भी उपनिरीक्षकों को काशी जोन भेजा गया है। अनिल कुमार सिंह, अनुराग कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, चन्द्रमोहन यादव, जगदीश सिंह, प्रवीण सचान और योगेन्द्र कुमार सहित कई उपनिरीक्षकों के नाम सूची में हैं।

पुलिस लाइन में 38 और गोमती जोन में 14 दरोगाओं की तैनाती  – 

पुलिस लाइन में 38 उपनिरीक्षकों को भेजा गया है। इनमें राजेन्द्र कुमार यादव, अभयनारायण सिंह, अभिषेक प्रजापति, कृष्णानन्द राय, मुन्ना कुमार सिंह, विवेक यादव और सत्य प्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, गोमती जोन में 14 उपनिरीक्षकों की तैनाती हुई है। इनमें हरिशंकर पाण्डेय, गंगाप्रकाश यादव, प्रभाकर द्विवेदी, अजय प्रताप यादव, दीनबंधु तिवारी और प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्य नाम शामिल हैं।

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्थानांतरण का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनुपालन आख्या लौटती डाक से अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page