Uncategorized
Trending

अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में छात्र गाजा में हो रहे कथित नरसंहार के खिलाफ सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन प्रदर्शन –

अमेरिका में इजरायल विरोधी और फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं. बीते एक हफ्ते से अमेरिका की कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में छात्र गाजा में हो रहे कथित नरसंहार के खिलाफ सड़कों पर हैं।

अब तक 900 से ज्यादा छात्रों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इजरायल विरोधी प्रदर्शनों के बीच एक पाकिस्तानी नागरिक ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाता सुनाई दे रहा है.

शयन कृष्णा नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में ‘जय श्रीराम’ के नारे शयन कृष्णा ही लगा रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, ‘फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी भारत के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. तो मैंने क्या किया. जय श्रीराम.’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page