बांदा

वरिष्ठ अधिकारियों समेत न्यायिक अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

बच्चों एवं बालिकाओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया 

 

बांदा पुलिस लाइन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागिता की ।

कार्यक्रम में जनपद व परिक्षेत्र के अधिकारीगण पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0, जिलाधिकारी अमित आसेरी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बांदा  श्रीमति अल्पना, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया । साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण माननीय सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं अन्य संभ्रांत नागरिकगण द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उपस्थित पुलिस परिवार को शुभकामनाएं दीं । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में बच्चों एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं । बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा के

माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की । उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया । सभी ने तालियों के साथ प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया । नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं की प्रतिभा, उत्साह एवं शानदार प्रदर्शन की उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई । प्रतिभागी बालिकाओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजन से जुड़े पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा, पारिवारिक सौहार्द एवं पुलिस परिवार की प्रतिभाओं के सुंदर समागम के रूप में संपन्न हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page