लखनऊपूर्वांचल
Trending

चारबाग जीआरपी ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 45 हजार के दो मोबाइल बरामद – 

 

 

 

लखनऊ:-  थाना जीआरपी चारबाग पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कथित शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 45 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अराफात पुत्र आजाद, निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को 5 सितंबर 2026 को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पीछे पानी की टंकी के सामने सेमल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

जीआरपी के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन से संबंधित दो मुकदमों का अनावरण हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी चारबाग में बीएनएस की धारा 305(सी), 317(2) के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में जीआरपी चारबाग के साथ आरपीएफ/सीआईबी लखनऊ की टीम भी शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page