लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ विश्वविद्यालय में 100 सुरक्षा कर्मियों को बिना नोटिस हटाने का आरोप –

 

 

लखनऊ:-  लखनऊ विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत 40 सिक्योरिटी गार्डों के निष्कासन को लेकर छात्रों और विभिन्न छात्र संगठनों ने आंदोलन किया। छात्रों ने गार्डों की तत्काल बहाली की मांग उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आंदोलन के बाद छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ वार्ता हुई। प्रतिनिधियों ने रजिस्ट्रार के समक्ष सभी 40 निष्कासित सिक्योरिटी गार्डों को पुनः नियुक्त किए जाने की मांग रखी।

वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी 40 सिक्योरिटी गार्डों को पुनः उनकी जगह पर नियुक्त किए जाने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्र संगठनों ने एक दिन का समय दिया है।

छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर यदि सभी गार्डों की पुनर्बहाली नहीं होती है तो विश्वविद्यालय के छात्र और छात्र संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

छात्रों का कहना है कि यह मामला केवल 40 सुरक्षा कर्मियों की नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके सम्मान, अधिकार और रोजगार से जुड़ा विषय है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपने आश्वासन को तत्काल पूरा करने की मांग की है।

सुरक्षा कर्मियों की प्रमुख मांगें

  1. सभी सुरक्षा कर्मियों को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से नौकरी पर रखा जाए।
  2. सभी सुरक्षा कर्मियों के वेतन में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाए।
  3. विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सुरक्षा एजेंसी और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाए।

अब निगाहें विश्वविद्यालय प्रशासन पर हैं कि आश्वासन के बाद 40 निष्कासित सिक्योरिटी गार्डों की पुनर्बहाली कब तक होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page