छठ पूजा के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम, बिखरा पड़ा है फूल-माला –

वाराणसी:– छठ पूजा का पर्व सकुशल संपन्न हो गया। हालांकि इसके बाद घाटों पर फूल-माला, कपड़े व अन्य सामग्री का ढेर पड़ा है। नगर निगम प्रशासन आगामी देव दीपावली को देखते हुए तत्काल सफाई अभियान में जुट गया। डेढ़ दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों की टीम लगाकर घाट की साफ-सफाई का क्रम शुरू कर दिया गया है।
अस्सी घाट पर छठ के सकुशल संपन्न होने के बाद जगह-जगह फूल माला सहित अन्य चीज बिखरे पड़े हैं। नगर निगम सक्रिय होकर घाटों पर तत्काल साफ सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। घाटों पर गंदगी को देखते हुए तत्काल सफाई कर्मी सक्रिय हो गए हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर को हटाने का क्रम शुरू हो गया है।
सफाई इंस्पेक्टर अर्चना के निर्देशन में लगभग 17 सफाईकर्मी लगाए गए हैं। सफाई सुपरवाइजर अनुज सिंह की टीम सफाई कर रही है। अर्चना ने बताया कि लगभग 2 घंटे में घाटों को पूर्ण रूप से साफ सफाई कर दिया जाएगा। समस्त कूड़ा को उठाने के लिए ट्रैक्टर और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को लगाया गया है। कचरे का तत्काल निस्तारण कर दिया जाएगा।