उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट,अगर भगवान होते तो क्या हारने देते,कहां गए धाम वाले –

हरदोई:– वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से भारतीय टीम की पूरे देश में चर्चा हो रही है।कुछ लोग भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग हिम्मत बंधा रहे हैं और कह रहे हैं कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। ऐसे में हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी से विधायक श्याम प्रकाश का विवादित पोस्ट सामने आयी है। पोस्ट में भाजपा विधायक ने भारतीय टीम की हार का जिक्र करते हुए हिंदुओं के देवी-देवताओं पर सवाल खड़े किए हैं।

*जानें भाजपा विधायक ने क्या कहा*

सोशल मीडिया पर अपने कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने भारतीय टीम की हार पर विवादित पोस्ट की है। भाजपा विधायक ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करके मामले को विवादित बना दिया।भाजपा विधायक ने विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार होने के बाद फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज हर भारतीय ने भारतीय टीम की जीत के लिए अपने देवी-देवता, गुरू और भगवान से दुआ मांगी। अगर कहीं भारत में देवी-देवता या भगवान होते और उनके वश में कुछ होता तो क्या वह पूरे देश को निराश कर भारतीय टीम को हारने देते।

*भगवा खेमे में हड़कंप*

भाजपा विधायक ने पोस्ट में लिखा कि कहां गए आज के भगवान,धाम वाले। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के इस तरह के पोस्ट से भगवा खेमे में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page