वाराणसी

“5100 गैंग” पर एफआईआर, गैंगस्टर एक्ट की मांग  –

 वाराणसी:–  आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी यूपी को पत्र लिखकर वाराणसी में सक्रिय कथित 5100 गैंग पर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि वाराणसी में धीरज सिंह नाम के व्यक्ति के पास टाटा फाइनेंस सहित अन्य मोटर फाइनेंस कंपनियों के वाहनों को खड़ा किए जाने के लाइसेंस हैं तथा विपिन सिंह नाम के व्यक्ति ने इसके लिए चांदमारी दानूपुर में सिंह पार्किंग यार्ड और श्रीराम पार्किंग यार्ड बना रखा है. 

दी गई जानकारी अनुसार इनके लिए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अखिलेश सिंह 5100 नंबर की कई लग्जरी गाड़ियों के साथ घूमते हैं और वाराणसी शहर के बाबतपुर चौराहा, मिर्जा मुराद, कपसेठी, जंसा, रोहनिया, मोहनसराय, लंका बाईपास, हरहुआ रिंग रोड, चांदमारी, रामनगर बाईपास, चौबेपुर, चोलापुर आदि मार्गों पर फाइनेंस कंपनी के लिए अवैध बलपूर्वक अवैध ढंग से वाहनों का सीजर करते हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन लोगों पर जबरदस्ती पकड़ी गई गाड़ियों के मालिक से अवैध वसूली कर उन्हें मौके पर छोड़ देने और पैसा नहीं देने पर उन्हें यार्ड में खड़ा कर देने के आरोप हैं.

 

उन्होंने कहा कि इस मामले में वाराणसी पुलिस की खुली मिलीभगत के आरोप हैं. साथ ही लगभग 10 वर्षों से वाराणसी के रेडियो शाखा में तैनात एक दरोगा की भी मिलीभगत की बात बताई जाती है. 

 

विगत दिनों इस प्रकार की तमाम घटनाएं होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

 

अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

 

संलग्न — कथित 5100 गैंग के फोटो तथा वीडियो 👇

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page