वाराणसी
Trending

हम महिलाएं चाहें कितना भी आगे बढ़ जाएं मगर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाए रखने का प्रयास एक छोटा सा प्रयास – वंदना झा

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:-  केंद्रीय ब्राह्मण महासभा महिलामंच द्वारा महिलाओं के लिए एक भव्य तीज कार्यक्रम का आयोजन आशापुर मवैया,सारनाथ स्थित बनारस घराना में किया गया। इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे कजरी गायन, नृत्य,प्रश्नोत्तरी एवं मनोरंजन के खेल मुख्य आकर्षण रहें। 

अतिथि के रूप में बीएचयू के प्रोफेसर डॉक्टर उषा रानी तिवारी,विशिष्ट पद्धति के रूप में डॉक्टर छाया पाठक एवं पूजा दीक्षित उपस्थित रही। 

 

कार्यक्रम में समाज की पांच प्रबुद्ध महिलाओं जिनमें डॉक्टर प्रियंका झां, चेतना तिवारी ,डॉक्टर अलका दुबे , सरिता त्रिपाठी एवं उर्मिला मिश्रा को सम्मानित किया गया।

 

इसी कड़ी में रंजन शुक्ला ने कजरी गायन शानदार प्रस्तुति की –

 

आए हुए अतिथि का स्वागत महिलामंच राष्ट्रीय की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा अग्निहोत्री ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महिलामंच की राष्ट्रीय महासचिव वंदना झा ने किया। 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू मिश्रा,रेनू मिश्रा, आनंदित तिवारी,मनीष चतुर्वेदी,वीणा पांडे,सुमन अग्निहोत्री,श्वेता अग्निहोत्री,सविता अग्निहोत्री उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम का संयोजन विभा मिश्रा ने किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page