Uncategorized

सीएम कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सीएम कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बांदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के अतर्रा कस्बे में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर वहां का जायजा लिया। पुलिस उप महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर पुलिस, उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने निरीक्षण किया। पुलिस उप महानिदेशक ने सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों की अधिकारियों के साथ जांच की तथा ड्यूटी में तैनात संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतर्रा आयंेगे तथा पार्टी प्रत्याशी आर के सिंह पटेल के लिए जनसभा में लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद होकर व्यवस्थाओं मे जुटा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर भी जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page