वाराणसी

विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार हाई कोर्ट की अवहेलना कर बनाया जा रहा चार मंजिला होटल –

 

वाराणसी:- वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) भेलूपुर ज़ोन गंगोत्री बिहार कालोनी सुखानंद बाबा आश्रम के पास नगवा लंका स्थित समीप एक चार मंज़िला होटल के निर्माण को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों और सूत्रों के अनुसार यह होटल बिना किसी नक्शे की मंजूरी के अवैध रूप से खड़ा किया जा रहा है, *जबकि इस पर पहले से ही उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के स्पष्ट आदेश मौजूद हैं*

बिना नक्शा के 200 मीटर तक कोई निर्माण नहीं होगा

यह पूरा मामला फरवरी 2025 से लगातार शिकायतों का विषय बना हुआ है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम रिश्वत लेकर अधिकारियों ने न केवल निर्माण की अनदेखी की, बल्कि शिकायतों को भी दबा दिया।

 

स्थानीय निवासी ने कहा, “हमने कई बार लिखित और ऑनलाइन शिकायत की, लेकिन हर बार मामला टाल दिया गया। गंगा के घाटों के नजदीक इस तरह का अवैध निर्माण पर्यावरण और संस्कृति दोनों के लिए खतरनाक है।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page