वाराणसी
Trending

रूसी अध्यापिका से रूसी भाषा सीखने के लिए उत्सुक दिखे छात्र – छात्राएं –

 

 

वाराणसी:-  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और रूस के कोजमा मिनिन निज़्नी नौवगेरोद स्टेट पेडागोजीकल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो सप्ताह के ‘Russian Character in the Mirror of the Language’ विषयक लैंग्वेज और कल्चर कोर्स के दूसरे दिन रूसी विश्वविद्यालय की अध्यापिका और प्रसिद्ध भाषाविद डॉ. नजेझदा इगोरवना ने तीन सत्रों में छात्रों को उनकी योग्यता के अनुरूप टेक्स्ट और रोचक खेलों के द्वारा प्रशिक्षित किया। उन्होंने रूसी भाषा की बारीकियों से अवगत कराया।

80 से अधिक नए छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया और रूसी भाषा सिखने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। आज उन्होंने रूसी भाषा में अपना नाम लिखना, अपने बारे में बताना, व्यवसाय आदि सीखे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page