वाराणसी

मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम – मयंकेश्वर शरण सिंह

कैंट विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न

 

वाराणसी 31 अक्टूबर। भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के उपलक्ष्य में कैंट विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर करार दिया।

    महमूरगंज स्थित शगुन लान में महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल की अध्यक्षता के संयोजकत्व तथा महानगर अध्यक्ष भाजपा विद्यासागर राय जी की उपस्थिति में आयोजित कैंट विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

    भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि इस अधिनियम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। नारी को आगे बढ़ाने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत ना पड़े और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करने के लिए इस कानून का नाम नारी शक्ति बंधन अधिनियम रखा गया है।

  पूर्व एमएलसी डाॅ वीणा पांडेय ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता, यह बिल लोकतंत्र के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा।

   विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की सनातन संस्कृति को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान तथा नई स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत 8.99 करोड़ लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को उसका अधिकार देने वाला यह अभूतपूर्व निर्णय एक विकसित समर्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा।

  सम्मेलन का कुशल संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री प्रज्ञा पांडेय तथा अध्यक्षीय उद्बोधन व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष कुसुम पटेल ने दिया।

   इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव, मीना चौबे, डॉ वीणा पांडेय, आशा गुप्ता, साधना वेदांती, डॉ गीता शास्त्री, आरती पाठक, साधना पांडेय, सीमा तिवारी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page