वाराणसी
Trending

बीएचयू का ओपीडी अब आठ नहीं छह घंटे चलेगा –

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:-  बीएचयू अस्पताल की ओपीडी अब सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के समय (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक) पर चलाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर दोपहर 12 बजे तक ही पर्चा बन सकेगा। हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में फैसले के बाद इसका आदेश भी अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है।

रंगम फिल्म्स के माध्यम से कलाकार बनें और अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारें –

बीएचयू अस्पताल में हर दिन 7 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आते हैं। अब तक यहां ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का था। अब निर्धारित समय आठ घंटे की ओपीडी में से दो घंटा कम कर दिया गया है।

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी छह घंटे ओपीडी चलेगी। इसके पहले जुलाई 2018 में समय का बदलाव हुआ था। तब सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक के समय को बढ़ाकर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक किया गया था। फिर समय बदलने के पीछे पीजी एकेडमिक प्रोग्राम का हवाला दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page