वाराणसी
Trending

फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स का बाबू अरविंद गुप्ता को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार –

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:– फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स वाराणसी के हुकूलगंज कार्यालय के बाबू अरविंद कुमार गुप्ता को लगभग 12 बजे चार हजार रूपया रिश्वत लेते हुये भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लालपुर पांडेयपुर थाना पर लाया गया जहां से जेल भेजने की तैयारी हो रही है। भ्रष्ट कर्मचारी सामाजिक संगठन प्रबोधिनी फाउंडेशन संस्था के नवीनीकरण हेतु रिश्वत चार रूपया रिश्वत लेने के लिये 22 जुलाई से लटका कर रखा था और अरविंद गुप्ता खुलेआम कह रहा था कि ऊपर तक आला अधिकारियो की हिस्सेदारी बधी है नवीनीकरण हेतु चार हजार एवं प्रबंध समिति पंजीकरण की प्रमाणित कापी हेतु दस हजार रूपया देने पर ही कार्य होगा। अरविंद कुमार गुप्ता आज 4000 रूपया रिश्वत लेकर नवीनीकरण प्रमाण पत्र देने हेतु प्रबोधिनी फाउण्डेशन के संयुक्त सचिव संजय सिंह को बुलाया उक्त कार्यालय बुलाया था जिसकी साक्ष्य के साथ संजय सिंह गौतम की लिखित शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी ने कार्यवाई करते हुये गिरफ्तार कर कैण्ट थाने में मुकदमा पंजीकृत कराकर रिश्वत लेते हुये रंगेहाथ गिरफ्तार भ्रष्ट लिपिक अरविन्द कुमार गुप्ता को जेल भेज दिया।

वादी मुकदमा संजय सिंह गौतम ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से उक्त भ्रष्ट विभाग के सहायक निबंधक फर्म सोसाइटीज की संलिप्ता का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच कर सभी संलिप्त आला अधिकारियो पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग करते हुये उत्तर प्रदेश सरकार से माँग किये कि जांच निष्पक्ष हो इसके लिये सरकार तत्काल सहायक निबंधक फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स वाराणसी को निलंबित कर वाराणसी से मुक्त करे ताकि जांच प्रभावित न हो ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page