वाराणसीपूर्वांचल
Trending

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीवर के पानी में दीप जलाकर विरोध, अमन यादव बोले—जलभराव से त्रस्त है जनता –

 

 

 

वाराणसी :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी के कंदवा वार्ड की एक कॉलोनी में स्थानीय सीवर और जलभराव की समस्या को लेकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जमा सीवर के पानी के बीच दीप जलाकर प्रशासन और नगर निगम का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान सीवर के गंदे पानी के बीच दीप जलाए गए और तख्ती के माध्यम से क्षेत्र की समस्या को सामने रखा गया। इस दौरान “दीप जलाएं, खुशियां मनाएं, क्योंटों में” जैसे संदेश भी प्रदर्शित किए गए।

             

अमन यादव ने कहा कि कंदवा वार्ड उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा से जुड़े क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर सीवर का पानी भरा होना स्थानीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि समस्या केवल कंदवा तक सीमित नहीं है, बल्कि वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव और सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा, “एक तरफ जन्मदिन पर दीप जलाकर खुशियां मनाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जनता सीवर के गंदे पानी के बीच रहने और आने-जाने को मजबूर है। प्रशासन को उत्सव के साथ-साथ जनता की मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।”

कार्यक्रम में अश्वनी सिंह, अमन कुमार, सुजल कौशिक और धनेश राजभर सहित अन्य लोग मौजूद। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page