वाराणसी
Trending

पीएम के जन्मदिन पर सीएम योगी आ रहे काशी, बाबा विश्वनाथ व मां गंगा का लेंगे आशीर्वाद –

 

वाराणसी:- सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं इसे लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। 

सीएम योगी मंगलवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कर पीएम के दीर्घायु की कामना करेंगे। वहीँ सीएम मां गंगा की पूजा कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही सीएम योगी सर्किट हाउस में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था व जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे।

निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस चिनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल आकाश पटेल एडीसीपी काशी ज़ोन नीतू कादयान व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page