वाराणसी
Trending

पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर सुनेंगे आमजन की शिकायतें, तत्काल करेंगे समस्याओं का निस्तारण –

 

वाराणसी:- पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आम नागरिकों के शिकायतों के शीघ्र पारदर्शी निस्तारण को लेकर एक अहम पहल की है।जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए पब्लिक ग्रीवांस ऑफिसर को किया नियुक्त, जिनका कार्य आमजन की शिकायतों को सुनकर संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करना होगा , पब्लिक ग्रीवांस ऑफीसर राजेश कुमार सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध)को नामित किया गया है। उनके साथ दो सहायक पब्लिक ग्रीवांस रंजन सिंह एडीसीपी, (मुख्यालय) और सुशील कुमार गंगा प्रसाद, एडीसीपी, (प्रोटोकॉल) को नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस पर 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पुलिस कार्यालय में आम लोगों की समस्याएं और शिकायतों को सुनेंगे। पुलिस आयुक्त स्वयं भी प्रतिदिन 11:00 से 12:30 तक आमजन की और 12:30 बजे से 1:00 तक पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अतिरिक्त कमिश्नरेट क्षेत्र के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त भी अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन 2 घंटे जनसुनवाई करेंगे*।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page