वाराणसी
Trending

नगर आयुक्त ने देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत मातहत अधिकारियों के साथ किया घाटों का निरीक्षण –

 

वाराणसी:-  आज नगर आयुक्त, अक्षत वर्मा द्वारा देव दीपावली के दृष्टिगत रविदास घाट,अस्सी घाट, तुलसी घाट एवं भदैनी घाट तक घाटों की सिल्ट सफाई, कच्चे मिट्टी की लेवलिंग कराए जाने घाटों के सभी स्ट्रीट लाइटों को चेक कराते हुए क्रियाशील कराए जाने, स्ट्रीट पोल्स की पेंटिंग कराए जाने, घाटों पर लगे गमले को पेंट कराते हुए बोगन बेलिया के पौधे लगाए जाने, घाटों के किनारे लटक दार झालर लगाए जाने, घाटों पर लगे गंदे डस्ट बिन को धुलाए कराए जाने एवं घाटों पर उत्कृष्ट सफाई रखे जाने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान:- अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय,अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, मुख्य अभियंता नगर निगम,पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, अधिशासी अभियन्ता मार्ग प्रकाश अजय सक्सेना, अधिशासी अभियंता जलकल, सहायक अभियंता,जल निगम अयाज एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page