वाराणसी
Trending

धारदार हथियार से गला रेत कर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी –

वाराणसी:- मिर्जामुराद स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर (भिखीपुर) नहर मार्ग के पास खेत के समीप 24 वर्षीय युवक का गला रेतकर फेंका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। मौके पर एडीसीपी गोतमी आकाश पटेल, मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा समेत पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

मृतक का शव भुवालपुर माइनर के समीप मिला है।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस द्वारा घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर दी गई है और उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस फिलहाल युवक की शिनाख्त में जुटी है।वह काले रंग की जींस और ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहने हुए था, और उसकी हल्की दाढ़ी थी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है और हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page