वाराणसी

देव दीपावली से पहले घाटों पर बन जाएगी जेटी, बनेंगे 10-10 महिला व पुरुष चेंजिंग रूम –

 वाराणसी:– देव दीपावली से पहले राजेंद्र प्रसाद व अस्सी घाट पर जेटी बन जाएंगी। इसके अलावा घाटों पर 10-10 महिला व पुरुष चेंजिंग रूम बनवाए जाएंगे। अधिकारियों ने इसके बाबत जानकारी दी।

 

कमिश्नर कौशलराज शर्मा ने स्मार्ट सिटी की 29वीं बैठक में कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि काशी के कुंडों में मछलियों का मरने की समस्या से निजात के लिए देश भर के शैक्षणिक संस्थानों से सुझाव मांगें गए हैं। इसके आधार पर प्रस्ताव बनाया जाएगा। सिगरा स्टेडियम पुनर्विकास कार्य में पहले लीड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का तुलनात्मक अध्ययन होगा। उसके बाद कनेक्शन दिया जाएगा। स्टेडियम में फर्नीचर व अन्य उपकरणों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण से समन्वय स्थापित किया जाएगा। 

 

नमो घाट पुनर्विकास कार्य परियोजना में निर्णय लिया गया कि सभी निर्माण नवंबर माह में पूरे होंगे। इसके अलावा नगर निगम, स्मार्ट सिटी, पर्यटन विभाग मिलकर शहर की गलियों, घाटों और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर वाराणसी की थीम पर साइनेज के प्रस्ताव बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page