वाराणसी
Trending

ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष की याचिका खारिज –

वाराणसी:– वाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में नमाजियों की एंट्री पर रोक लगाने की हिंदू पक्ष की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कस्टोडियन जिलाधिकारी वाराणसी को तहखाने में किसी भी तरह के मरम्मत काम न कराने का आदेश दिया है।

वहीं, सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल ने तहखाने में चल रही पूजा को यथावत रखने का आदेश भी दिया। हिंदू पक्ष ने कोर्ट में अपील की थी कि व्यासजी तहखाने में नमाजियों की एंट्री को रोका जाए।

याचिका निरस्त होने के बाद अब हिंदू पक्ष तहखाना की मरम्मत कराने की मांग करते हुए जिला कोर्ट में अपील करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page