वाराणसीपूर्वांचल
Trending

चोरी के बाद नोट गिनते हुए बनाई वीडियो, दी फ्लाइंग किस; दुकान में आग लगाकर भागे थे दो भाई –

 

 

 

वाराणसी:- कुंज गली, ब्रह्मनाल स्थित पुरुषोत्तम दास अग्रवाल की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये दो भाईयों ने चुराए थे। इसके बाद साड़ी की दुकान में आग लगा दी, ताकि किसी को शक न हो। उसके बाद चोरी के रुपये को गिनते हुए वीडियो भी बनाई। आरोपी युवक वीडियो में नोट गिनने के बाद फ्लाइंग किस भी दे रहा है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच करते हुए 27 दिसंबर 2025 को रात 2:20 बजे अभियुक्त राधे यादव पुत्र भोला नाथ, निवासी मुगलसराय (चंदौली) को उसके गांव से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने फुफेरे भाई जितेंद्र यादव के साथ मिलकर चोरी और आगजनी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

उसने बताया कि वह और उसके भाई दुकान में काम करते थे। चोरी करने के बाद माचिस से आग लगाकर भाग गए थे। आरोपी के पास से 34 हजार रुपये नकद और एक नीले रंग का नारजो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

दूसरा आरोपी जितेंद्र यादव, निवासी चोलापुर (वाराणसी) मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

पुलिस ने की कार्रवाई –

बतादें कि चौक थाना क्षेत्र के कुंजगली में मंगलवार तड़के साड़ी की दुकान में आग लग गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम दास अग्रवाल टेक्स प्रा.लि की साड़ी की दुकान में मंगलवार भोर 3 बजे आग लगी। दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

बिरदोपुर महमूरगंज निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि, कुंज गली कामेश्वर कटरा में उनकी साड़ी की दुकान है। आग से कितना नुकसान हुआ है, आकलन किया जा रहा है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आग की जांच की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page