दिल्ली
Trending

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर नेपाल में उबाल, हिंदू संगठनों का कड़ा ऐलान –

 

 

दिल्ली:-काठमांडू/ बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित हमलों और अत्याचारों को लेकर नेपाल में आक्रोश तेज़ होता दिख रहा है। नेपाल के विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी भरा ऐलान किया है। संगठनों का कहना है कि यदि बांग्लादेश में हिंदू भाइयों को नुकसान पहुंचाया गया, तो नेपाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के साथ कड़ा व्यवहार किया जाएगा।

हिंदू संगठनों के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्षधर नहीं हैं, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने नेपाल सरकार से भी मांग की कि वह अवैध घुसपैठ पर सख्ती करे और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेश सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बनाए।

इस ऐलान के बाद नेपाल की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला क्षेत्रीय स्तर पर संवेदनशील बन सकता है और कूटनीतिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। रिपोर्ट: नवीन प्रकाश।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page