वाराणसी

कुछ नौकरशाह मोदी के गुलाम बन चुके हैं’ काशी विश्वनाथ मंदिर में राहुल की तस्वीर न देने पर कांग्रेस का आक्रोश, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर दागे सवाल –

वाराणसी:–  काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करते हुए राहुल गांधी की तस्वीर प्रशासन के ओर से जारी न करने पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व समेत कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो जारी कर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो जारी कर कहा कि भगवान शिव राहुल गांधी जी के आराध्य हैं। उन्होंने काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। प्रशासन ने ऐन वक़्त पर हमारे कैमरे की अनुमति निरस्त कर दी और कहा कि मंदिर का PRO फोटो खींच कर साझा कर देंगे। 

 

इसके बाद 4 घंटे तक कोई फोटो नहीं दी, और जो फोटो दी वह 2 साल के बच्चे की खींची हुई तस्वीरों से भी बेकार हैं। दर्शन करते हुए एक भी फोटो नहीं दी। जबकि भाजपाइयों की ऐसी तमाम तस्वीरें हैं, जो कि काशी विश्वनाथ मंदिर में बैठकर पूजा करते हुए है। 

सुप्रिया ने आगे कहा कि कुछ नौकरशाह मोदी के ग़ुलाम बन चुके हैं और साहेब को खुश करने के चक्कर में टुच्चई पर आमादा हैं। दिल्ली में बैठे हुए कैमराजीवी प्रधानमंत्री, जिनके इशारों पर यह ओछी हरकतें होती हैं। वो समझ लें कि इनसे राहुल जी के न्याय का महासंग्राम और मज़बूत होगा। बाबा विश्वनाथ की कृपा से वो (राहुल गांधी) लड़ेंगे और जीतेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page