वाराणसी

कनपटी पर पिस्टल सटाकर शख्स ने खुद को मारी गोली, बेटों ने बाल नहीं कटवाया तो नाराज होकर उठाया ये कदम –

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:-  कछवा रोड स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में सोमवार की सुबह एक शख्स ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
_ठटरा गांव में शिव प्रकाश सिंह (40) ने अपने लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सुबह होली का त्योहार मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ गांव में निकले। होली खेलने एवं लोगों से मुलाकात करने के दौरान ही बच्चों का फोन आया तो घर पहुंचे। इस दौरान वे दोनों बेटों से नोकझोंक करने लगे।
_वजह थी कि शिव प्रकाश सिंह ने अपने बेटे शुभम और सत्यम को बाल कटवाने के लिए बोला था, दोनों बेटों ने बाल नहीं काटवाया। इस बात को लेकर वह आग बबूला हो गए। इसी बात से आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद बच्चों एवं घायल के पिता माता दयाल सिंह उसे इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर ले गए
_घटना की सूचना पर पहुंचे मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने घटना की जांच पड़ताल की। मौके पर लाइसेंसी पिस्टल को कस्टडी में लिया। लाइसेंसी पिस्टल के साथ पांच जिंदा कारतूस एवं घटनास्थल के पास से एक 32 बोर का खोखा मिला। मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब ने परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली।
_पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची तो बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताया जा रहा है। पत्नी नीतू सिंह ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बाल नहीं कटवाया। जिसको लेकर नोकझोंक हुआ तो स्वयं अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार लिए। उधर, पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page