वाराणसी

एसीपी से खाल खिंचवाने वाराणसी जाएंगे अमिताभ ठाकुर –

वाराणसी:–  आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ है जो अग्निवीर अमृतपाल सिंह प्रकरण में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा बीएचयू गेट पर कल किए गए प्रदर्शन से संबंधित बताया गया है.

28 सेकंड के इस वीडियो के अंत में एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ज्यादा पर्सनल मत होना, नहीं तो खाल खिंचवा लूंगा.👇 

 

अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में डीजीपी यूपी तथा अन्य को शिकायत भेजते हुए प्रकरण में यथोचित कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि एक पुलिस अफसर द्वारा इस प्रकार की भाषा का खुलेआम प्रयोग यह साबित करता है कि मौजूदा सरकार में पूरी तरह पुलिसया राज कायम हो गया है.

 अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक सीनियर पुलिस अफसर द्वारा इस प्रकार के शब्दों का सार्वजनिक प्रयोग किए जाने के विरोध में वे स्वयं वाराणसी जाएंगे और एसीपी भेलूपुर से अपनी खाल खिंचवाएं का अनुरोध करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page