वाराणसी
Trending

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने चंदौली बीजेपी नेता सकलडीहा विधायक प्रत्याशी सूर्यमणि तिवारी पर एफआईआर की मांग –

वाराणसी:-   आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने चंदौली के भाजपा नेता तथा सकलडीहा से विधायक प्रत्याशी सूर्यमणि तिवारी तथा उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर की दर्ज किए जाने की मांग की है.

डीजीपी उत्तर प्रदेश सहित अन्य को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार कल अलीनगर थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में अवैध विद्युत कनेक्शन को लेकर छापेमारी की घटना के क्रम में कथित रूप से विजलेंस कार्यालय में संविदा पर तैनात कर्मियों ने उपभोक्ताओं से घूस मांगे, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मदन चौहान से भी 30 हजार की डिमांड की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी समर्थकों संग लाव – लश्कर लेकर विजलेंस कार्यालय पहुंच गए, जहां उन लोगों ने कर्मचारी और पुलिसवालों की पिटाई शुरू कर दी.

इतना ही नहीं, सिपाही और कर्मचारी को पीटते हुए जबरन गाड़ी में बिठा लिया गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

 अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सत्ता के डर से चंदौली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया है और उनके द्वारा एक्स पर भेजी गई शिकायत पर मात्र यह कहा है कि तहरीर प्राप्त हुई है और कार्रवाई की जा रही है.

 अमिताभ ठाकुर ने इसे अत्यंत गंभीर स्थिति बताते हुए तत्काल एफआईआर और कठोर कार्रवाई की मांग की है.

भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी एवं समर्थको के विरुद्ध एफआईआर की मांग –

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page