लखनऊ
Trending

121 लोगों की मौत के बाद भी,आश्रम के बाहर भोले बाबा के भक्त टेक रहे माथा –

लखनऊ:- हाथरस जिले के सिंकदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलर‌ई गांव में बीते मंगलवार को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लगों की मौत हो गई और क‌ई घायल हुए।इस दर्दनाक हादसे के बाद हरिनारायण साकार उर्फ भोले बाबा फरार है।पुलिस को भोले बाबा की तलाश है।दर्दनाक हादसे को लेकर भले ही देश भर में भोले बाबा को कोसा जा रहा हो,लेकिन इसके बावजूद मैनपुरी में उनके आश्रम के गेट पर लोग माथा टेकते हुए नजर आ रहे हैं।

रंगम फिल्म्स के माध्यम से कलाकार बनें और अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारें –

हाथरस में हादसे में भोले बाबा की भूमिका भी सामने आई है।भोले बाबा के मैनपुरी में होने की संभावना जताई गई है, हालांकि पुलिस ने बाबा के मैनपुरी आश्रम में मौजूद होने से इनकार किया है।लोगों के मन में सवाल है कि भोले बाबा मैनपुरी आश्रम में नहीं है तो कहां हो सकता है।भले ही मैनपुरी आश्रम में भोले बाबा नहीं है,लेकिन उसके प्रति आस्था रखने वाले आज भी उसके प्रति श्रद्धा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भोले बाबा के मैनपुरी आश्रम की एक तस्वीर सामने आई,जिसमें एक महिला आश्रम के गेट के सामने माथा टेके हुए है।सौ से अधिक लोगों की मौतों की घटना के बावजूद भोले बाबा के प्रति लोगों में आस्था बरकरार है।

मैनपुरी जिले के बिछवां कस्बे में भोले बाबा का आश्रम है।इस आश्रम में बुधवार को रात में पुलिस गई थी।पुलिस के मुताबिक पुलिस के साथ स्पेशल आपरेशन ग्रुप (SPG) की टीम आश्रम परिसर में गई थी।आश्रम में 50-60 सेवादार मौजूद हैं,जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों हैं।पुलिस के मुताबिक बाबा आश्रम में नहीं है।

पुलिस ने दर्दनाक हादसे हाथरस के मुख्य सेवादार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।हादसे में भोले बाबा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की न्यायिक जांच के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय आयोग गठित किया गया है।आयोग दो महीने में जांच पूर कर रिपोर्ट देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page