उत्तर प्रदेश
Trending

मौसमी का धर्मांतरण कर बनाया अनाया फातिमा,किया निकाह,मुंबई से यूपी पहुंचते ही कसा लव जिहाद कानून का शिकंजा –

 

फतेहपुर:- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक और धर्मांतरण का मामला सामने आया है।नदीम पर आरोप है कि उसने मुंबई से एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया और उसका नाम मौसमी से बदलकर अनाया फातिमा कर दिया,जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक महिला समेत 6 आरोपियों पर धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (लव जिहाद कानून) की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव का है।

 

दरअसल नदीम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव का रहने वाला है और मुंबई में रहता था।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सात दिन पहले मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली मौसमी हजारिका नाम की एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसका ब्रेनवाश किया,इसके बाद धर्मांतरण कराकर मौलाना मोहम्मद इस्लाम सहित छह लोगों के सहयोग से जबरन निकाह कर लिया,निकाह के बाद युवती को गांव ले आया,जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली, उन्होंने पुलिस से शिकायत की,आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ धर्मांतरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी नदीम के साथ निकाह कराने वाले मौलाना मोहम्मद इस्लाम, नोटरी वकील बीपी शर्मा, पवार चंद्रकांत, नसरीन बानो और मोहम्मद कादिर के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक और युवती दोनों बालिग हैं और मुंबई में ही शादी की है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं,जांच के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page