उत्तर प्रदेश

ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, दो बच्चियों की मौके पर मौत, पिता की हालत गंभीर –

बाराबंकी:– रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो बच्चों और युवक को ट्रक रौंदता चला गया। हादसे में दोनों मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक के आधे शरीर पर ट्रक की पहिया चढ़ने से हालत गंभीर है। ट्रक चालक फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट के सुमेरगंज के 34 वर्षीय नीरज यादव की 8 वर्षीय बेटी योगिता बड़े भाई पंकज यादव की 5 वर्षीय बेटी को मोटरसाइकिल से लेकर आधुनिक इंटर कॉलेज भिटरिया छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान भिटरिया की ओर से बाराबंकी जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने ब्लॉक बनी कोडर के पास नीरज की मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर लगने सभी लोग सड़क पर जा गिरे और ट्रक तीनों को रौंदता हुआ चला गया। इसमें दोनों मासूम बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। नीरज को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। जहां तुरंत डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page