उत्तर प्रदेश

मासूम के साथ हैवानियत,खेत में खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म की आशंका –

देवरिया:– उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मासूम बच्‍ची से हैवानियत का मामला सामने है।भटनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बच्ची का खून से लथपथ शव खेत में मिला। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि उसके साथ हैवानियत हुई है। 

 

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मासूम बच्ची मंगलवार को अपनी दादी के मायके में एक शादी में आई थी। शाम लगभग पांच बजे बच्ची गायब हो गई। परिजनों ने पूरी रात तलाश की,लेकिन बच्ची कहीं पता नहीं चला।बुधवार सुबह लगभग 11 बजे घर से 200 मीटर दूर अरहर के खेत में बच्ची का खून से लथपथ शव मिला।बच्ची अर्धनग्न हालत में थी।शव से कुछ दूरी पर बच्ची के कपड़े मिले। बच्ची के गले पर भी जख्म है।मासूम बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

 

घटना की जानकारी होते ही भटनी थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना सीओ भाटपार रानी शिवप्रताप सिंह को दी। सूचना मिलने पर सीओ भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली।एसपी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page