वाराणसी

बिहार निवासी यात्री के 19 लाख रुपया लेकर भागने वाले ऑटो चालक को लँका पुलिस ने किया गिरफ्तार –

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:-  बिहार निवासी आदित्य आर्या 3 अप्रैल को अपनी बहन की शादी के सिलसिले खरीददारी करने हेतु वाराणसी आये थे और मालवीय गेट के पास से एक ऑटो चालक उनका 19 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला था। 

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275137271

सूचना पर सक्रिय हुई लंका पुलिस तब से सीसीटीवी और सर्विलांस के सहारे फरार ऑटो चालक की तलाश में लगी थी और कल लँका पुलिस की टीम ने उसको ट्रामा सेंटर के पीछे की गली से दबोच लिया।पकड़े गए ऑटो चालक शरद सिंह के पास से लंका पुलिस ने 15 लाख पचास हजार रुपया बरामद किये है बाकी पैसा वह खर्च कर चुका था।पकड़े गए ऑटो चालक को आज डीसीपी काशी प्रमोद कुमार और एडीसीपी काशी चन्द्रकांत मीणा ने मीडिया के सामने पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम को डीसीपी काशी द्वारा 10 हजार का इनाम दिया गया है।गिरफ्तार वाली टीम में लंका थाना प्रभारी शिवकांत मिश्र, चौकी प्रभारी नगवां अजय कुमार, दुर्गेश सरोज, प्रवीण यादव, अमित शुक्ला, सूरज भारती, पवन कुमार आदि शामिल थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page