अयोध्या
Trending

खत्म हुआ 495 सालों का इंतजार,रामलला ने भव्य राम मंदिर में खेली होली,अयोध्या में जश्न का माहौल –

अयोध्या:- वृंदावन की होली विश्वविख्यात है।इस होली में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं।इस साल होली पर ऐसा ही नजारा रामनगरी अयोध्‍या में भी है।प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं।रामलला की मनमोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है।माथे पर गुलाल लगाया गया है,गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है।

 

श्रृंगार आरती के बाद रामलला को अबीर और गुलाल अर्पित किया गया।पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर उनके साथ होली खेली।राग भोग और श्रृंगार के क्रम में रामलीला को अबीर और गुलाल अर्पित किया गया, 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया,पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए।रामलला का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए।पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर में 495 सालों बाद होली खेली गई।इस खास मौके का साक्षी बनने के लिए देश भर से लोग उमड़े।होली पर राललला का विशेष वस्त्र अर्पित किए गए। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि अयोध्‍या में होली की धूम रंगभरी एकादशी से ही शुरू हो चुकी है।यहां रोजाना अबीर गुलाल उड़ रहा है,धार्मिक गीत-संगीत के कार्यक्रम हो रहे हैं,रामलला को फाग के गीत सुनाए जा रहे हैं, इस दौरान रामलला को रोजाना रंग बिरंगी पोशाकों और फूलों से सजाया जा रहा है।साथ ही मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए रामलला के लिए रुचिकर भोग लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page