अयोध्या
Trending

राम मंदीर चढ़ावा चोरी मामला: ‘चंपत राय को जेल भी जाना पड़ सकता है’, विनय कटियार का बड़ा दावा

 

 

अयोध्या:- राम मंदिर चढ़ावा चोरी और कथित गबन मामले को लेकर पूर्व सांसद एवं राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है।

विनय कटियार ने कहा कि इस मामले में चंपत राय और गोपाल राव के नाम भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष आने से पहले किसी निर्णय पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उनके अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

कटियार ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं और उन्हें विश्वास है कि पूरे मामले में उचित कार्रवाई होगी। उन्होंने चंपत राय के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी उन्हें सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी।

राम मंदिर चढ़ावा और कथित गबन मामले पर बोलते हुए कटियार ने आरोप लगाया कि पैसों का बड़े स्तर पर गबन हुआ है, जिसकी जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी अविनाश उस समूह का हिस्सा नहीं थे और यदि जांच में उनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

बाबरी ढांचा विध्वंस की घटना का उल्लेख करते हुए कटियार ने उस दौर के राजनीतिक घटनाक्रम का भी जिक्र किया और कहा कि उस समय की परिस्थितियां अलग थीं।

फिलहाल, चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी व्यक्ति की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page