
वाराणसी :- दिनांक 10 नवंबर 2026 मंगलवार तथा 11 नवंबर 2026 बुधवार को पंचांगकर्ताओं द्वारा अलग अलग दिन भईया दूज(भातृ द्वितीया) हेतु निर्धारित किया गया है.

हरिहर श्री हृषीकेश पंचांग के अनुसार दिनांक 10 नवंबर 2026 मंगलवार को द्वितीया तिथि दिन में 12घं0 38मि0 (15 घटी 12 पल) पर प्रवेश करती है तथा 11नवंबर 2026 बुधवार को दिन 2 घं0 13 मि0 (19 घटी 9 पल) पर समाप्त होती है.
दीपावली तथा भईया दूज(भातृ द्वितीया) का संबंध –
दीपावली पांच दिनों का कृत्य होता है. जिसका प्रारम्भ धनतेरस (धनत्रयोदशी) से होकर भईया दूज(भातृ द्वितीया) तक समापन होता है.
अतःभईया दूज यहां दीपावली पर्व के पांच दिनों के कृत्यों से जुड़ा हुआ है तथा इसका मुख्यकाल (मनाने का समय) अपराह्न काल (दोपहर बाद) होता है.
हरिहर पंचांग में दिनांक 10 तथा 11 नवंबर 2026 की स्थिति –
——– ——– —— ——– ——– —— ——– ——– —–
दिनांक 10 नवंबर मंगलवार तथा दिनांक 11 नवंबर बुधवार दोनों दिन सूर्योदय घं0 6 मिनट 34 पर होगा.
दिनांक 10 नवंबर मंगलवार का दिनमान 27 घटी 18 पल तथा अपराह्न काल का प्रारम्भ दिन में 1घं0 7 मि0 (16 घटी 23 पल) से दिन 3 घं0 18 मि0 (21 घटी 50 पल) पर समाप्ति है
तथा दिनांक 11 नवंबर 2026 बुधवार को दिनमान 27 घटी 15 पल तथा अपराह्न काल का प्रारम्भ दिन 1 घं0 6 मि0(16 घटी 23 पल) दिन 3 घं0 17 मि0 (21 घटी 48 पल) पर समाप्ति होगी.
यहां दोनों दिन मुख्यकाल अपराह्न में द्वितीया तिथि पूर्व दिन दिन 12घं0 38मि0 से युक्त तथा दूसरे दिन तृतीया तिथि से दिन 2 घं0 13 मि0 तक युक्त है.
किन्तु पहले दिन 10 नवंबर मंगलवार को द्वितीया तिथि संपूर्ण अपराह्न में रहती है. तथा दूसरे दिन 11 नवंबर बुधवार को अपराह्न काल के पहले द्वितीया तिथि समाप्त हो जाती है संपूर्ण अपराह्न काल में नहीं रहती.
धर्म शास्त्र वचनानुसार इसके संबंध में निर्णय –
,”पूर्वेद्युतिमानह्णव्याप्तौ पूर्वा ” इस वचनानुसार द्वितीया पहले दिन ही अपराह्न में रहने वाली का ग्रहण करें.
यहीं एक दूसरा वचन “उभययत्र व्याप्त्य व्याप्त्या दिपक्षान्तरेषु परैव” अर्थात दिनों दिनों रहने या न रहने की स्थिति में दूसरे दिन को ग्रहण करने को कहा है.
उचित शास्त्र सम्मत निर्णय –
यहां भईया दूज(भातृ द्वितीया) दीपावली से पांच दिन कृत्यों से सम्बन्धित होने तथा संपूर्ण अपराह्न काल से युक्त पहले दिन 10 नवंबर 2026 मंगलवार को ही प्राप्त होता है दूसरे दिन 11 नवंबर 2026 बुधवार को नहीं.
अतः दिनांक 10 नवंबर 2026 मंगलवार को ही भईया दूज (भातृ द्वितीया) मनाया जाना शास्त्र सम्मत है.



