वाराणसी

काशी के घाटों की अब सैर कराएगा मेड इन बनारस क्रूज श्रीविश्वनाथम,80 लाख की लागत से बने बजड़े का ट्रायल सफल –

वाराणसी :– देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में अब पर्यटकों को घाटों की सैर बनारस में ही बना डबल डेकर बजड़ा श्रीविश्वनाथम कराएगा।यह बजड़ा वोकल फॉर लोकल और मेड इंडिया की मिसाल है। अस्सी घाट पर स्वदेशी तकनीक पर इस बजड़े को तीन महीने में तैयार किया गया है।गुरुवार को इसका सफल ट्रायल अस्सी से नमो घाट तक किया गया।देव दीपावली से इस बजड़े के संचालन की योजना है।इस बजड़े लंबाई अलकनंदा क्रूज से पांच फीट अधिक है।इस बजड़े में 120 यात्री यात्रा कर सकते हैं।इसके निर्माण में 80 लाख रुपये की लागत आई है।

श्रीविश्वनाथम के प्रबंधन से जुड़े अजय साहनी ने बताया कि अलकनंदा क्रूज की तर्ज पर ही उन्होंने श्रीविश्वनाथम का निर्माण कराया है। अलकनंदा क्रूज की लंबाई 75 फीट है, जबकि श्रीविश्वनाथम की लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 20 फीट है।

अजय साहनी ने बताया कि बजड़ा पूरी तरह से वातानुकूलित है।इसमें दो इंजन लगाए गए हैं।एक इंजन सीएनजी जबकि दूसरा पेट्रोल से चलेगा।बजड़े का संचालन सुबह और शाम दो ट्रिप में होगा। शाम की सैर पांच बजे शुरू होगी। सुबह सुबह-ए-बनारस और गंगा आरती के बाद बजड़े का संचालन होगा। बुकिंग के लिए वेबसाइट भी तैयार कराई जा रही है। पर्यटक ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page