लखनऊपूर्वांचल
Trending

AI से कैंसर उपचार को मिलेगी नई दिशा, लखनऊ विश्वविद्यालय में AINFPOH-2K26 का सफल आयोजन –

 

 

लखनऊ :-  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी और आधुनिक हेल्थकेयर इनोवेशन पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “AI: A New Frontier in Precision Oncology & Healthcare Innovations (AINFPOH-2K26)” का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित मालवीय सभागार में किया गया।

सम्मेलन का आयोजन RGS College of Pharmacy ने Biotech Pharma Center for Integrated Learning (BPCIL), नई दिल्ली के सहयोग से किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिभागियों और 150 से अधिक संस्थानों की सहभागिता रही। वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत 83 पोस्टर प्रेजेंटेशन और 16 ओरल प्रेजेंटेशन आयोजित किए गए, जिनमें AI और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कैंसर उपचार एवं हेल्थकेयर को बेहतर बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

वैज्ञानिक सत्रों में KGMU के प्रो. आर.के. दीक्षित, NIPER की प्रो. (डॉ.) अनुपमा मित्तल और Memorial Sloan Kettering Cancer Center (MSKCC), New York, USA के डॉ. हिमांशु नारायण सिंह ने Keynote Lectures प्रस्तुत किए। वहीं IIT-BHU के रिसर्च स्कॉलर अजय पाण्डेय ने Technical Talk दिया।

कार्यक्रम में RGS Group के General Secretary श्री सावन शुक्ला, Secretary सुश्री अनुकृति शुक्ला, मुख्य अतिथि प्रो. अभिनव श्रीवास्तव, Director General, FS University एवं Chair, Core Central Committee, BPCIL समेत विभिन्न अतिथियों की उपस्थिति रही।

सम्मेलन के Convener प्रो. (डॉ.) अविनाश सी. त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षा, अनुसंधान, Life Sciences और Pharmaceutical Ecosystem में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों एवं पेशेवरों को BPCIL Nomination-Based Recognitions के माध्यम से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य AI और Precision Oncology जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कैंसर की पहचान, उपचार और हेल्थकेयर क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page