लखनऊपूर्वांचल
Trending

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित ओपन चेस प्रतियोगिता में यात्रियों ने भी आजमाया हाथ – 

 

रवि शर्मा   – 

लखनऊ :- अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा सोमवार (20 जुलाई 2026) को एक विशेष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल के तहत प्रतिभागियों ने पहले मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन तक चलती मेट्रो ट्रेन के भीतर शतरंज के मुकाबले खेले। इसके बाद हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रियों एवं आम नागरिकों को भी भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

लखनऊ मेट्रो ने ब्लैक एंड व्हाइट चेस क्लब (CCBW), लखनऊ के सहयोग से एक विशेष स्पीड चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देना तथा युवाओं और आम नागरिकों को रणनीतिक सोच, एकाग्रता और निर्णय क्षमता के महत्व से परिचित कराना था। 

     

आज शाम मेट्रो का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अनूठी यादगार बन गया जब उन्होंने लड़के व लड़कियों को मेट्रो कोचेज में टाइम कंट्रोल के अंतर्गत स्पीड चेस खेलते देखा।

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित ओपन मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्ग के शतरंज प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, धैर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन शतरंज के माध्यम से बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता, समावेशन और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, UPMRC सुशील कुमार ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर लखनऊ मेट्रो द्वारा आयोजित यह अनूठी पहल युवाओं को बौद्धिक खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। हमें विश्वास है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में रचनात्मकता, एकाग्रता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page