वाराणसीपूर्वांचल
Trending

संस्कृत वेद मंत्रों के बीच मनाया गया विधायक नीलकंठ का जन्मदिन, बटुकों ने दी शुभकामनाएं —

 

 

 

वाराणसी:–  उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) व शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक डा. नीलकंठ तिवारी का 55वें जन्मदिन पर शास्त्रार्थ महाविद्यालय के बटुकों ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके बाद मीठाईयाँ भी बाटी। कार्यक्रम संयोजक व महाविद्यालय के प्राचार्य डा.पवन कुमार शुक्ला ने इस मौक़े पर सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत के प्रति विधायक नीलकंठ सदैव तत्पर रहते हैं।

उन्हीं के प्रयास से संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त हो रही है। संस्कृत महाविद्यालयों में विधायक निधि से सोलर लगवाए जा रहे हैं। इन्हीं के प्रयास से ही शहर के कई संस्कृत पाठशालाओं के विद्यार्थियों को आज निःशुल्क भोजन भी प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर डा.गणेश दत्त शास्त्री,आचार्य विकास दीक्षित,जगदीश तिवारी,बृजेश शुक्ल सहित काफ़ी संख्या में बटुक विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page