
लखनऊ :– जीएसटी दिवस के अवसर पर द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई), लखनऊ चैप्टर द्वारा सीएमए भवन, गोमती नगर, लखनऊ में जीएसटी हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य व्यापारिक समुदाय एवं करदाताओं को जीएसटी संबंधी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएमए ओ.पी. सक्सेना (पूर्व अध्यक्ष, आईसीएमएआई लखनऊ चैप्टर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीएमए नरेंद्र कुमार (अध्यक्ष), सीएमए अभिषेक मिश्रा (सचिव) एवं सीएमए रंजीत सिंह (उपाध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सीएमए ओ.पी. सक्सेना ने जीएसटी में समयबद्ध अनुपालन एवं पेशेवर मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। सीएमए नरेंद्र कुमार ने व्यापारिक समुदाय के सहयोग हेतु चैप्टर की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सीएमए अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह हेल्प डेस्क करदाताओं की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य करेगा, जबकि सीएमए रंजीत सिंह ने अधिक से अधिक पेशेवर सहभागिता पर बल दिया।

यह पहल सीएमए पेशे की व्यवसायिक एवं आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है तथा जीएसटी जागरूकता एवं अनुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



