लखनऊ
Trending

गाय के गोबर से बने पेंट से रंगे जाएंगे सरकारी दफ्तर – सीएम

✍️हर्षित त्रिपाठी

लखनऊ:- यूपी में अब गाय के गोबर से बने पेंट से रंगी जाएंगी सरकारी इमारतें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी भवनों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का किया जाए प्रयोग।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने की है आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने कहा गोवंश संरक्षण केंद्रों में मौजूद गोबर का बेहतर उपयोग करते हुए प्राकृतिक पेंट निर्माण को दिया जाय बढ़ावा

साथ ही, इन केंद्रों में जैविक खाद और अन्य गो-आधारित उत्पादों के निर्माण के लिए भी बनाई जाय ठोस रणनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे पेंट प्लांट्स की संख्या बढ़ाने के भी अधिकारियों को दिए निर्देश

अधिकारियों के मुताबिक गोबर से तैयार किया गया प्राकृतिक पेंट पूरी तरह से होता है जैविक

यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि दीवारों को एक सुंदर देसी लुक भी देता है

इसमें रसायनों का नहीं होता प्रयोग जिससे स्वास्थ्य पर भी नहीं पड़ता कोई नकारात्मक असर

इसे बनाने में भी ऊर्जा की कम होती है खपत और लागत भी पारंपरिक पेंट से होती है कम।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page