वाराणसी
Trending

हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन कुलपति ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया –

 

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:-   हिन्दी और अन्य भारतीय भाषा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया।

संगोष्ठी के प्रथम सत्र में नीदरलैंड से जुड़े डॉ.रामा तक्षक जी,

डॉ.हरिपाल सिंह, नई दिल्ली से और रूपनारायण सोनकर (दलित रचनाकर) ने हिन्दी भाषा और देवनागरी लिपि पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र में डॉ. नागेंद्र पाठक (वरिष्ठ पत्रकार), डॉ. प्रभाशंकर मिश्र (पत्रकारिता विभाग,विद्यापीठ), डॉ. विजय कुमार सिंह (पत्रकारिता विभाग,विद्यापीठ), डॉ. विनोद कुमार सिंह (पत्रकारिता विभाग,विद्यापीठ) ने हिन्दी पत्रकारिता की धुरी : देवनागरी विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष हिन्दी और अन्य भारतीय भाषा विभाग प्रो. राजमुनि ने वक्तव्य दिया –

। इस कार्यक्रम में प्रो. रामाश्रय सिंह ने भी अपना वक्तव्य साझा किया –

संयोजक, प्रो. अनुकूल चंद राय सह संयोजक, डॉ. प्रीति आयोजन सचिव की भूमिका का निर्वहन किया।

कार्यक्रम में प्रो. अनुराग कुमार संकायाध्यक्ष मानविकी संकाय और हिन्दी और पत्रकारिता विभाग के समस्त अध्यापक, शोधार्थी और छात्र–छात्राएं मौजूद रहें।

देश–दुनिया के विभिन्न कोनों से भी ऑनलाइन माध्यम के द्वारा शिक्षकों एवं शोधार्थियों की उपस्थिति बरकरार रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page