बुंदेलखंड

महिलाओं के लिए जिले मे चल रहा मिशन शक्ति अभियान

 

बांदा। शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए जिले मे मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों के चलते सोमवार को सभी थानों मे महिला बीट आरक्षियों ने सघन जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के तहत प्रदेश भर मे महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान के रूप मे चलाया जा रहा है। महिला बीट आरक्षियों ने स्कूल, कालेज व सचिवालयों मे पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को एकत्र कर चौपाल अयोजित की। इसमे उनकी शिकायतों, समस्याओं के बारे मे जानकारी प्राप्त की गई और उनके निस्तारण का प्रयास किया गया। महिलाओं, बालिकाओं को शासन से उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्प लाइन नंबरों 1090, 112, 1076, 1098 व 108 के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान महिला आरक्षियों ने पंपलेट वितरित करने के साथ ही अनेक कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी दी। बताते चलें कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से ग्रामीण क्षेत्र की अशिक्षित महिलाओं को अधिकारों के बारे मे जानकारी मिल रही है। इसके अलावा स्कूली छात्राओं को भी कानूनी जानकारी मिलने से अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page